Article Upload Form
‘आंबेडकर पथ’ अंतरराष्ट्रीय अंतरानुशासनिक द्विभाषी शोध जर्नल हेतु निर्देशों के साथ शोध आलेख व रचनाएँ आमंत्रित हैं-
- शोध आलेख एवं रचनाओं को 3000 शब्दों और पुस्तक समीक्षा को 1000 शब्दों तक ही सीमित रखें। पुस्तक समीक्षा के लिए ऐसी पुस्तक का चयन करें, जो महत्त्वपूर्ण और प्रासंगिक हों और जिसका प्रकाशन गत दो वर्षों के भीतर हुआ है।
- सामग्री अनिवार्यतः वर्ड फाइल में यूनिकोड/कृतिदेव (साइज 14) में ही भेजें। वर्ड फाइल के साथ पीडीएफ़ भी भेजना अनिवार्य है।
- शोध आलेख या निबंध में एंडनोट (एमएलए/शिकागो/हार्वर्ड) ही इस्तेमाल करें। ग्रंथ सूची की आवश्यकता नहीं है।
- पहले पृष्ठ पर सबसे नीचे केवल दो पंक्तियों में योगदानकर्ता का नाम, पद और संस्थागत संबद्धता का उल्लेख होना चाहिए। अंतिम पृष्ठ पर लेखक के पते, ई-मेल और मोबाइल न. का उल्लेख अवश्य करें।
- आप शोध आलेख या अन्य रचनाएँ संपादक के पास अपनी सुविधा से भेजें. शोध आलेख/रचनाएँ सर्वथा मौलिक और अप्रकाशित होनी चाहिए। शोध आलेख/रचनाएँ के चयन में प्रधान संपादक व संपादक मण्डल का निर्णय अंतिम होगा।